राज्यपाल रमेन डेका के आगमन से गौरवान्वित हुआ बेमेतरा, विधायक दीपेश साहू ने किया आत्मीय अभिनंदन


बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन डेका के बेमेतरा आगमन पर सर्किट हाउस में विधायक दीपेश साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

तत्पश्चात राज्यपाल के साथ विधायक श्री साहू ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ भविष्य का संदेश दिया गया।

विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय राज्यपाल का बेमेतरा आगमन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सतत विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान समाज को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी जागरूक करते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक ईश्वर साहू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post