ढोलिया में सरपंच के घर हुआ सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, भक्ति रस और लोककला से सराबोर हुआ माहौल


बेमेतरा/ढोलिया ! ग्राम ढोलिया में सरपंच फेरहा राम साहू के यहां आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा, संस्कृति और पारंपरिक लोककला का अनूठा संगम बन गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आए।

कार्यक्रम में कबीर साहेब के ग्रंथों की गाथा एवं सत्संग ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक संदेशों से भावविभोर कर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका बलौदा बाजार से पहुंची कलाकार द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। लोकगीतों और भक्ति संगीत पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे।

इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिली। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा अतिथियों के स्वागत की भी सुंदर व्यवस्था की गई थी।

ग्रामीणों ने सरपंच फेरहा राम साहू को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम गांव में सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post