कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नई ईआरव्ही वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार आधुनिक संसाधन उपलब्ध करा रही है। नई ईआरव्ही गाड़ियों के संचालन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में तेजी आएगी और आम लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डायल 112 सेवा के तहत ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेंगे और सड़क दुर्घटना, अपराध, विवाद, महिला सुरक्षा एवं अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
कार्यक्रम के दौरान “जनता की सुरक्षा – पुलिस की प्राथमिकता” का संदेश देते हुए अधिकारियों ने नागरिकों से आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर का उपयोग करने की अपील की।
