बीजाभाठ में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 04 जुआड़ी गिरफ्तार, नकदी व ताश पत्ते जप्त


बेमेतरा ! पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव तथा एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बीजाभाठ स्थित FCI गोदाम के पीछे नहर पार आम जगह पर चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ जुआड़ी मौके से फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।

मौके से कुल 3,480 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त किए गए। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में केशव बंजारे (25), सुरेश कुर्रे (25), समलिया साहू (45) एवं संतोष देवांगन (46) शामिल हैं, जो सभी ग्राम बीजाभाठ व बेमेतरा क्षेत्र के निवासी हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं जवानों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post