विवाह के बाद पहली बार गृह ग्राम पहुंचे विधायक दीपेश साहू - मंदिर दर्शन, पारिवारिक आशीर्वाद और जन उत्साह से सजा स्वागत समारोह


बेमेतरा/ मुरता बेमेतरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दीपेश साहू विवाह के पश्चात पहली बार अपनी धर्मपत्नी के साथ शनिवार को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अपने गृह ग्राम मुरता पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

गांव पहुंचने से पूर्व विधायक दंपति ने नवागढ़ स्थित मां कर्मा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक महामाया मंदिर, गणेश मंदिर एवं शक्ति मंदिर में दर्शन कर माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसी क्रम में उन्होंने अपने ग्राम पंचायत मुरता स्थित कुलदेवी मंदिर में विशेष पूजन कर परिवार, समाज एवं पूरे क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक दंपति अपने गृह निवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

विधायक के प्रथम आगमन पर नवागढ़ तहसील साहू संघ सहित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी, पुष्पमालाओं और स्वागत जुलूस के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष प्रेमु साहू, दीनबंधु साहू, शांतिलाल साहू, ओंकार साहू, कपिल साहू, खोरबाहरा साहू, पंचराम साहू, मनीष साहू, विजय साहू सहित अनेक समाज पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विकासधर दीवान, जिला पंचायत सदस्य मधु राय, नीमीराज सोनवानी, चंद्रपाल साहू, सबिना खान सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के नागरिक, महिलाएं, युवा एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सभी ने नवदम्पति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post