बेमेतरा में खाद पर सख्ती: 132 दुकानों की जांच, 4 पर बिक्री बंद, 1 लाइसेंस सस्पेंड


बेमेतरा ! खरीफ सीजन में किसानों को तय दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। उड़नदस्ता टीम और कृषि विभाग ने अब तक 132 कृषि केंद्रों की जांच की है।

जांच में अनियमितता मिलने पर 19 विक्रेताओं को नोटिस, 1 जगह से यूरिया जब्त, 4 केंद्रों पर बिक्री प्रतिबंध और 1 कृषि केंद्र का लाइसेंस निलंबित किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जमाखोरी, अधिक दर पर बिक्री और नियम उल्लंघन पर एफआईआर तक की कार्रवाई होगी।

जिले में फिलहाल उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसमें एसएसपी और एनपीके की स्थिति संतोषजनक बताई गई है। प्रशासन ने किसानों से बिल लेकर ही खरीद करने और गड़बड़ी की तुरंत शिकायत करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post