छात्रों का आरोप है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद “Absent” दर्शा दिया गया है, कई के परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं, जबकि कुछ छात्रों पर बिना उचित जांच के UFM की कार्रवाई कर दी गई है। इन कथित अनियमितताओं से परेशान छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, 2 घंटे ठप रहा यातायात
आक्रोशित छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
छात्रों की प्रमुख मांगें
सभी ATKT मामलों की निःशुल्क पुनः जांच की जाए ! तरीके से “Absent” दर्शाए गए मामलों का तत्काल सुधार हो ! लंबित परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएं ! UFM मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर गलत कार्रवाई निरस्त की जाए ! अंक पत्रों में तकनीकी त्रुटियों को तुरंत ठीक किया जाए ! छात्रों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए !
प्रशासनिक बातचीत के बाद मामला शांत
स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। बाद में कॉलेज प्राचार्य वीडा त्रिपाठी ने संबंधित समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधिमंडल भेजने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और मार्ग बहाल किया।
ज्ञापन सौंपा गया
छात्र संगठन ने कुलपति और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी लोकतांत्रिक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
