कार्यक्रम में डॉ. ललित मानिकपुरी (प्रांतीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़), तारण दास मानिकपुरी (प्रांतीय प्रवक्ता), सुरेश दास मानिकपुरी (जिला अध्यक्ष, दुर्ग) तथा जगतारन दास मानिकपुरी (परपोड़ी परिक्षेत्र अध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महासभा के दौरान आगामी 15 जून 2026 को कबीर साहेब प्रकट उत्सव समारोह मनाने सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई धमधा राज का पुनर्गठन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. ललित मानिकपुरी ने अपने संबोधन में समाज में एकता, समरसता और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने पर जोर देते हुए सामाजिक विखंडन से बचने का आह्वान किया। वहीं तारण दास मानिकपुरी ने सामाजिक जनगणना, नियमित चौका आरती-यज्ञ आयोजन तथा सामाजिक भवन परिसर में वृक्षारोपण जैसे सुझाव दिए। नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजेश दास मानिकपुरी ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सदस्यों से समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महंतगण, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिनमें महंत मोहित दास (सेमरिया), महंत बजरंग दास (पुरदा), महंत ईश्वर दास (पुरदा), प्रकाश मानिकपुरी (सेमरिया), बरसन दास (पथरिया), शुभम दास (तुमा), केदार दास (तुमा) सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
महासभा का समापन सामाजिक एकता और संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।

