बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना साजा के खंड अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया। इसमें जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, शहर अध्यक्ष (बेमेतरा) फौजी सूर्या सिंह चौहान, खंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, उपाध्यक्ष कमलेश साहू, युवा अध्यक्ष राज साहू, खंड महामंत्री जितेन्द्र राजपूत सहित कुश साहू, लीलाराम साहू, वीरसिंह साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी भाषा एवं छत्तीसगढ़िया समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ी अस्मिता की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी सेनानियों ने समाज सेवा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
नए सेनानियों ने ग्रहण की सदस्यता
संगठन विस्तार अभियान के तहत बैठक में विवेक कुमार, बसंत कुमार, त्रिलोक चंद, संजय निर्मलकर एवं तुषार वर्मा सहित कई युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक का समापन छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
