खण्डसरा में खौफ का साया : अज्ञात हिंसक जानवर का तांडव, 18 बकरियों व 1 खरगोश की दर्दनाक मौत, ग्रामीण दहशत में


बेमेतराबेमेतरा ब्लॉक के ग्राम खण्डसरा में अज्ञात हिंसक जानवर के हमले से पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है। इस भयावह घटना में 18 बकरियों और एक खरगोश की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

बताया जा ईश्वर मांडवी के कोठे में बंधे 18 बकरियों को किसी अज्ञात जानवर ने हमला कर मार दिया है ! वही ग्रामीणों के अनुसार यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी एक किसान की तीन बकरियों को इसी तरह के अज्ञात जानवर ने मार दिया था। उस समय सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

घटना के बाद प्रभावित पशुपालक ईश्वर मंडावी ने पशु चिकित्सा विभाग से मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराने और हमलावर जानवर की पहचान करने की मांग की, लेकिन आरोप है कि पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इससे हमले के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका।

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल गहराता जा रहा है। लोग रातभर अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर अज्ञात जानवर की पहचान करने, प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने तथा लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपने पशुधन की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।

वर्सन 

मामला संज्ञान मे आया है, मै अभी खंडसरा जा रही हूँ, इसके बाद ही कुछ बता पाऊँगी !

पिंगला भट्ट, पशु चिकित्सा अधिकारी, बेमेतरा 


Post a Comment

Previous Post Next Post