जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार 24 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में सो गया था। एक कमरे में पति-पत्नी व बच्चे सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में दादी सोई हुई थीं। घर के दोनों दरवाजे बंद थे।
अगली सुबह करीब 4 बजे जब परिवार की नींद खुली तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ पाया गया। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर से लगभग 35,000 रुपये नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं।
घटना के बाद पीड़ित ने नवागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी किये गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
मामले पर पक्ष रखने नवागढ़ थाना प्रभारी को दो बार कॉल किया गया, लेकिन उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया !
