शिकायत आई और फाइल दौड़ी — दाढ़ी नगर पंचायत में CMO का ताबड़तोड़ एक्शन, बाबू तुरंत कार्यमुक्त, त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई !


बेमेतरा ! जिले की नगर पंचायत दाढ़ी में सुशासन शिविर के दौरान दर्ज की गई एक शिकायत पर तत्काल कार्रवाई देखने को मिली है। शिकायत लगते ही उसी दिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी दुष्यंत ठाकुर को भारमुक्त कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, 3 जून को आयोजित सुशासन तिहार/शिविर में राजन बाई देवांगन ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित कर्मचारी लंबे समय से दाढ़ी नगर पंचायत में कार्यरत थे और उनका कार्यमुक्त/भारमुक्त आदेश लंबित था, जबकि वेतन भी आहरण किया जा रहा था।

आवेदन में मांग की गई थी कि शासन के आदेश का पालन करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें भारमुक्त किया जाए।

इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत दाढ़ी ने आदेश जारी किया और 03 जून को ही संबंधित सहायक ग्रेड-03 को भारमुक्त कर दिया गया। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि सुशासन तिहार के आवेदन के आधार पर तत्काल निराकरण करते हुए कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज

इस त्वरित कार्रवाई के बाद नगर प्रशासन में हलचल तेज हो गई है और इसे “सुशासन तिहार की प्रभावी कार्यवाही” के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post