बेमेतरा में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान से गूंजा फिट इंडिया का संदेश


बेमेतरा ! विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली और ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, डीआईजी रामकृष्ण साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।

विधायक दीपेश साहू ने साइकिल को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का माध्यम बताते हुए इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। वहीं विधायक ईश्वर साहू ने साइकिलिंग को प्रदूषण कम करने और स्वस्थ समाज निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का आकर्षण पहली बार आयोजित जुम्बा डांस रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कलेक्टर ने खेल प्रशिक्षण शिविर को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह आयोजन “स्वस्थ तन, स्वस्थ भारत” के संदेश के साथ जनभागीदारी और फिटनेस जागरूकता का प्रभावी माध्यम बना।

Post a Comment

Previous Post Next Post