बेमेतरा आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद का बलौद तबादला, बलरामपुर से सत्यनारायण साहू को बेमेतरा की कमान


बेमेतरा टाइम्स । छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक आधार पर प्रदेशभर में आबकारी अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में बेमेतरा जिले में भी अहम बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बेमेतरा के जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद का स्थानांतरण जिला आबकारी अधिकारी बालोद के पद पर किया गया है। वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के रूप में स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे सत्यनारायण साहू को प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी बेमेतरा बनाया गया है।

राज्य शासन द्वारा 22 जून 2026 को जारी आदेश में आबकारी विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। बेमेतरा से जुड़े इस आदेश के तहत जिले में नेतृत्व स्तर पर बदलाव माना जा रहा है। अब तक बेमेतरा जिले में जिला आबकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत फलक नंद को बालोद भेजा गया है, जबकि सत्यनारायण साहू को बेमेतरा जिले की जिम्मेदारी स्वतंत्र प्रभार के रूप में सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है और संबंधित अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक पदस्थ रहने के निर्देश दिए गए हैं। बेमेतरा में आबकारी विभाग की कमान बदलने से विभागीय कामकाज, निगरानी व्यवस्था और राजस्व व प्रवर्तन संबंधी गतिविधियों पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post