इंदौरी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ संपन्न, “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास


बेमेतरा टाइम्स कवर्धा | इंदौरी, 21 जून 2026

नगर पंचायत इंदौरी द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रविवार 21 जून 2026 को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के अनुरूप उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कहा गया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्थक प्रयासों से भारतीय योग संस्कृति को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। आज 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में उत्सव की तरह मना रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत इंदौरी में भी योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के उद्देश्य से इस विशेष आयोजन का आयोजन किया गया।

पंडरिया विधानसभा की विधायक श्रीमती भावना बोहरा के संदेश में नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और योग के प्रति जागरूकता की कामना व्यक्त की गई। उनके संदेश में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जन-जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात योग शिक्षक आशीष कुमार चंद्रवंशी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विशेष रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि महंगी लाल मंडले, उपाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू, मंडल महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज बंजारे, सीताराम साहू, कौशल तिवारी, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। योग उत्सव में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

Previous Post Next Post