पहले श्री वर्मा अपने परिवार के साथ कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता था, जबकि गर्मी और सर्दी में भी परिवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक स्थिति के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चयन होने के बाद मिली वित्तीय सहायता से उन्होंने सुरक्षित और मजबूत पक्का मकान तैयार कराया। अब उनका परिवार नए घर में सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहा है।
श्री वर्मा ने बताया कि नए घर से उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा आई है। बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है और बारिश व मौसम की परेशानियां पूरी तरह खत्म हो गई हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज भी हजारों परिवारों के जीवन में बदलाव की मिसाल बन रही है और “हर परिवार का सपना—पक्का घर अपना” के संकल्प को साकार कर रही !
