नवागढ़ में समाजिक शक्ति का प्रदर्शन : प्रगतिशील सतनामी समाज की बैठक में संगठन विस्तार का बड़ा फैसला, युवा नेतृत्व को मिली अहम जिम्मेदारी


नवागढ़। सतनाम भवन नवागढ़ में प्रगतिशील सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु घासीदास बाबा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद समाज के संगठन विस्तार, सामाजिक उत्थान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण एवं समाजजन उपस्थित रहे। समाज को मजबूत और संगठित बनाने के उद्देश्य से नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गईं।

सर्वसम्मति से लोचन कौशल को प्रगतिशील सतनामी समाज नवागढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि नवागढ़ विधानसभा के चर्चित युवा चेहरे नारायण घृतलहरे को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

वरिष्ठजनों ने कहा कि प्रगतिशील सतनामी समाज पूरे छत्तीसगढ़ में समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सक्रिय है। नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, जिससे समाज के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post