मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक (रजिस्टर्ड पोस्ट) या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि एवं समय तक आवेदन पत्र सीएमएचओ कार्यालय, बेमेतरा पहुंचना अनिवार्य होगा।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बेमेतरा के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। साथ ही अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.bemetara.gov.in का भी अवलोकन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने योग्य अभ्यर्थियों से समय-सीमा का ध्यान रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने की अपील की है।
