विज्ञापन जारी होने के साथ ही बेमेतरा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं, डी.एल.एड. (D.El.Ed.) एवं टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
जिले में ई-संवर्ग के अंतर्गत कुल 70 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार व्यापमं द्वारा निर्धारित पात्रता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और चयन व्यापमं की परीक्षा एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई (शुक्रवार) से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 21 अगस्त (शुक्रवार) शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर 22 अगस्त से 24 अगस्त तक शाम 5:00 बजे तक संशोधन का अवसर दिया जाएगा।
सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा (LSAT-26) का आयोजन 11 अक्टूबर (रविवार) को पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर (सोमवार) को व्यापमं की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए व्यापमं और लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का नियमित अवलोकन करते रहें।
बेमेतरा जिले के डी.एल.एड. और टीईटी पास युवाओं के लिए यह भर्ती सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।
.jpeg)