बेमेतरा टाइम्स ! छत्तीसगढ़ राज्य पेंशनर समाज, तहसील इकाई साजा के पदाधिकारियों ने जिला बेमेतरा के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक से सौजन्य भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में कानून व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा तथा जनसहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
तहसील अध्यक्ष बलदाऊ सिंह पटेल के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। चर्चा के दौरान श्री पटेल ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता के विश्वास को मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पेंशनर समाज (साजा) के उपाध्यक्ष के. एल. दुबे, डाकवर वर्मा, क्षेत्र के वरिष्ठ किसान नेता माटारा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सौजन्य भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
.jpg)