मन चंगा तो कठौती में गंगा’ से गूंजा बेमेतरा, रविदास जयंती पर बांटे पवित्र कलश


बेमेतरा टाइम्स । संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर बेमेतरा के टाउन हॉल में वाराणसी स्थित उनकी जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी एवं गंगाजल कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों को पवित्र कलश सौंपे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास सर्व समाज के पूजनीय संत थे। उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध कर समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। मंत्री दयाल दास बघेल ने उन्हें सामाजिक समरसता का अग्रदूत बताया।

विधायक दीपेश साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू ने भी गुरु रविदास के विचारों को आत्मसात कर समतामूलक समाज के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता और संत रविदास समाज के अनुयायी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post