संडी में 1.05 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक ने किया भूमिपूजन


बेमेतरा टाइम्स । ग्राम पंचायत संडी में करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू पत्नी तरुणा साहू के साथ मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलराम पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्वीकृत कार्यों में उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, साइकिल स्टैंड, हाईमास्ट लाइट, बोर खनन, नवधा मंच, डोम, वाटर फिल्टर और वेटिंग चेयर सहित कई कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़िया एवं आदिवासी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विधायक एवं अतिथियों ने थाली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और सम्मान राशि प्रदान की।

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षकों की मांग पर उन्होंने स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण की घोषणा भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post