विधायक दीपेश साहू के सानिध्य में निकली भव्य तिरंगा ट्रैक्टर रैली, हरेली उत्सव में गेड़ी चढ़कर विधायक ने बढ़ाया ग्रामीणों का उत्साह
बेमेतरा। हर घर तिरंगा अभियान और छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा बेमेतरा द्वारा बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य तिरंगा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के सानिध्य में जेवरी से चोरभट्ठी तक विशाल तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सैकड़ों ट्रैक्टरों पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
रैली में भाजपा किसान मोर्चा बेमेतरा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर युवराज सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान, युवा कार्यकर्ता, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जेवरी से शुरू हुई रैली बीजाभाट, कोबिया चौक, गुनरबोड़ और मटका होते हुए चोरभट्ठी पहुंची। रास्तेभर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ रैली का स्वागत किया।
चोरभट्ठी में पारंपरिक विधि से हुई हरेली पूजा
चोरभट्ठी पहुंचने पर विधायक दीपेश साहू का ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद हरेली पर्व की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कृषि उपकरणों, हल, गेड़ी तथा खेती-किसानी में उपयोग होने वाली सामग्रियों की पूजा-अर्चना की गई। नंदी बाबा और बैलों की पूजा कर किसानों के सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, उत्तम फसल और प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई।
गेड़ी पर चढ़े विधायक दीपेश साहू, बच्चों का बढ़ाया उत्साह
हरेली उत्सव में विधायक दीपेश साहू ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने गेड़ी दौड़ और नारियल फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों एवं प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान विधायक स्वयं गेड़ी पर चढ़े और पारंपरिक खेलों में सहभागिता कर ग्रामीणों और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विधायक को गेड़ी पर चलते देख ग्रामीणों ने तालियों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।
गेड़ी दौड़ में अंश परे प्रथम, रुद्र द्वितीय और समीर रहे तृतीय
हरेली उत्सव के दौरान बच्चों के लिए गेड़ी दौड़ और नारियल फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गेड़ी दौड़ में अंश परे ने प्रथम, रुद्र कुमार ने द्वितीय तथा समीर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विधायक दीपेश साहू ने पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।
‘हरेली छत्तीसगढ़ की आत्मा और कृषि संस्कृति का प्रतीक’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा, कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति, खेती-किसानी, पशुधन और अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव सिखाता है।
उन्होंने कहा कि गेड़ी चलाना, नारियल फेंकना, कृषि उपकरणों की पूजा और नंदी-बैलों का सम्मान हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। नई पीढ़ी को इन परंपराओं से जोड़ना आवश्यक है, ताकि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति आने वाली पीढ़ियों तक जीवंत बनी रहे।
विधायक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगे और हरेली जैसे लोकपर्व का एक साथ आयोजन राष्ट्रभक्ति और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम को दर्शाता है।
राष्ट्रभक्ति और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का दिखा संगम
तिरंगा ट्रैक्टर रैली ने जहां पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया, वहीं चोरभट्ठी का हरेली उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि एवं लोक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बना। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और किसानों की सक्रिय भागीदारी से पूरा आयोजन उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में मोंटी साहू, प्रवीण नीलू राजपूत, छोटे लाल साहू, भागी साहू, डेरहा देवांगन, वेद प्रकाश वैष्णव, युवराज साहू, कौशल सिन्हा, प्रहलाद वर्मा, राजू देवांगन, युगल देवांगन, दोहाई लाल वर्मा, लखन लाल साहू, गौकरण साहू, जितेन्द्र साहू, संजू सिंह राजपूत, कमलेश वर्मा, भानु साहू, अश्वनी साहू, लालू साहू, सुखीराम ध्रुव, गंगाराम यादव, करी लाल यादव, करंट रिप्लाई, दिनेश महाराज, देवेंद्र साहू, शिवदयाल साहू, सहदेव साहू सहित भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा परिवार के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरेली पर्व और हर घर तिरंगा अभियान के संगम से आयोजित यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, किसान संस्कृति, लोक परंपरा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देता नजर आया।

