बेमेतरा टाइम्स । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपने निवास कार्यालय, पांडे तालाब, निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्रीराम एकेडमी, भारत माता चौक तथा भाजपा कार्यालय बेमेतरा में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों तथा राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विधायक दीपेश साहू ने नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रगान में सहभागिता की। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रमों में देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा।
‘स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन’
अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का पवित्र दिन है, जिनके संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में गर्व के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान दे।
विधायक ने युवाओं से विशेष रूप से शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प आगे बढ़ रहा है और बेमेतरा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में विधायक दीपेश साहू ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में सदैव एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंह, रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, प्रनीश रजक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, राजू देवांगन, राकेश मोहन शर्मा, सावित्री रजक, कमलेश वर्मा, नंदू राठी, मोंटी साहू, पार्षद विकास तंबोली, नीतू कोठारी, सिमरन ताम्रकार, चांदनी, रोशन दत्त, आकिब मलकानी, भाजपा नेत्री ललित साहू, अमेरिका निर्मलकर, ममता साहू, मीनू पटेल, डॉ. डामीन वर्मा, दीनानाथ साहू, ओमेश्वरी साहू, पिंकी नेम गुप्ता, निधि दुबे, शीलू साहू, रीना साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
