इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि “जन्माष्टमी केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर है।” उन्होंने भवन के लोकार्पण पर यादव समाज को बधाई देते हुए इसे सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने की। दही लूट उत्सव में बच्चों और युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल राजदेशलहरा, बलराम यादव, सुकालू यादव, अमृतलाल महेश्वरी, लक्ष्मी लता वर्मा, पुरुषोत्तम यादव, किशुन लाल साहू, एन के. तिवारी, डामन साहू, कन्हैया सेन एल्डरमैन प्रतिमा राजपूत एल्डरमैन,कुंती यादव, उकेंद्र साहू, लक्ष्मीराम यादव, रमेश साहू, दयानंद यादव, प्रमोद यादव, अंजनी पाटिल, तीरथ यादव, परदेसी यादव, रामेश्वर यादव, अमलेश यादव, सरजू यादव, लक्ष्मी यादव, प्रमोद यादव, संजय यादव, भुनेश्वर यादव, भूपेश, डिकेश, सुशील, राहुल, चेतन, धनेश, विक्रम, गोपी, कुमारी सरिता, कुमारी नेहा, शांतिलाल, मोहन यादव सहित समस्त जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा यादव समाज के सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।
