खण्डसरा स्कूल को अस्तित्व फाउंडेशन की सौगात, वाटर कूलर-प्यूरीफायर व 3 ग्रीन बोर्ड मिले


बेमेतरा टाइम्स । हायर सेकेंडरी स्कूल खण्डसरा में विद्यार्थियों की सुविधा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए अस्तित्व फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ ने सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय को वाटर कूलर-प्यूरीफायर एवं तीन नग ग्रीन बोर्ड प्रदान किए।

फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती अनुपम एम. दीवान द्वारा दिए गए इस सहयोग से विद्यार्थियों को अब स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। वहीं, कक्षाओं में नए ग्रीन बोर्ड लगाए जाने से अध्यापन कार्य को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

विद्यालय परिवार ने फाउंडेशन की इस पहल को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख खण्डसरा शरद जोशी, प्राचार्य महेश साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अशोक जायसवाल, पूनम चौहान सहित पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉमर्स व्याख्याता के.एल. ढीमर ने किया।

इस अवसर पर व्याख्याता नीलम तिवारी, श्रद्धा चंद्राकर, अरविंद सोनी, महादेव कौशल, नीरज पांडे, तीरथ राम डहरे, आईटी एवं कृषि संकाय से मोहित रावत, रोहित वर्मा सहित सनत मिरचंडे, गेवेंद्र धृतलहरे, नीरज साहू, अनुपा तेजवा, बोधमती मंडावी एवं रुखमणी अय्यर समेत विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार एवं पालकों ने अस्तित्व फाउंडेशन और अनुपम एम. दीवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय में सकारात्मक एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post