बिरमपुर में दो समुदाय के बीच हुआ हिंसक विवाद, जिला मुख्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था हुई तेज


बेमेतरा  !  साजा ब्लॉक के ग्राम बिरमपुर में दो समुदायो के बीच हुए हिंसक विवाद के मद्देनजर जिला मुख्यालय में भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है ! चौक चौराहों पर बैरिकेट्स एवं भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिए गए ! आने-जाने वालों से कड़ी पूछताछ की जा रही है !  बेमेतरा एडिशनल एसपी खुद आज सुबह बेमेतरा के चौक चौराहों पर निरीक्षण करते हुये सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करते नजर आये !

आपको बता दे कि बेमेतरा जिला अंतर्गत साजा ब्लाक के ग्राम बीरमपुर में हुए दो स्कूली छात्रों के बीच के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया! एक समुदाय के लोगों ने तलवार से एक दूसरे समुदाय के युवक की हत्या कर दी। मामले में दर्जन भर से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ग्यारह आरोपितों में से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां जैमर भी लगाया है। दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक-कलेक्टर के साथ कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुचे ।

ये है पुरा मामला

शनिवार की सुबह दो स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक समुदाय विशेष के युवक ने एक छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। इसमें उसका हाथ फैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची तो दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए। समुदाय विशेष के लोगों ने हिंदू के घर में घुसकर तलवार से एक युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू की हत्या भी कर दी। करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। साजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया है। मामले को शांत कराने के लिए जब पुलिस फोर्स ग्राम बिरनपुर पहुंची तो पुलिस के ऊपर भी समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। इसमें सहायक उपनिरीक्षक बीआर ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रायपुर रेफर किया है।

चार माह पहले भी हुआ था विवाद

बिरनपुर में हिंदू और मुसलमान दोनों लगभग बराबर की संख्या में निवास करते हैं। दोनों समुदाय के बीच लगभग चार माह पहले हिंदू-मुस्लिम युवक युवती के विवाह के चलते भी विवाद हुआ था। जहां पर भाजपा सहित बजरंग दल व हिंदू संगठन ने भी हिंदू युवती की समुदाय विशेष के युवक से शादी का विरोध किया था लेकिन उस दौरान मामला शांत हो गया था। इस घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूरा गांव छावनी में तब्दील

यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। तब से लेकर अब तक दोनों समुदाय के बीच जहां जमकर विवाद की स्थिति बनी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बेत प्रहार भी किया तब पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी भी की गई। घटना के बाद जहां पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभाला और आसपास के जिले से भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया है, जिसके चलते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post