खेल मैदान को धान विपणन केंद्र बनाने पर भारी आक्रोश, युवाओं ने खोला मोर्चा


बेमेतरा
! ग्राम पंचायत नेवनारा के द्वारा खेल मैदान को धान विपरण केंद्र, गोदाम के लिये NOC दे दिया गया है। परंतु NOC की जानकारी न गांव वालों को दिया न ही वहाँ प्रेक्टिस कर रहे युवावों को, जिससे उसे ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रही युवाओं में भारी आक्रोश है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए समस्त युवाओं ने इस कार्य को तुरंत बंद करने के मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया स्थिति को देखते हुए कार्य को तहसीलदार महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से दो दिवस के लिए बंद किया गया है। पिछले कई सालों से इस ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे युवाओं ने तहसीलदार से यह मांग भी किया कि इस मैदान जो कि खसरा क्रमांक 31, को छोड़कर इससे लगा हुआ मैदान को इस कार्य हेतु चुना जाए।

मांग कर रहे ग्राउंड की युवा दुर्गेश वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी उद्यानिकी के लिये दो बार खेल मैदान को दूसरी जगह बनाया गया है व इस मैदान से सैकड़ो युवा अपने प्रतिभा को राज्य व राष्ट्रीय स्तर में लेकर क्षेत्र गांव का नाम रोशन किया है साथ ही इस मैदान के फलस्वरूप कई युवा सेना में अपना सेवा प्रदान कर रहे हैं अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती तो आने वाले समय में चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

वर्तमान में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा कई विकेंसी निकल रही हैं जिसके तैयारी के लिए युवा अपने स्तर में तैयारी भी कर रहे है ! छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ जिला बल,नगर सेना,फारेस्ट गार्ड, SI व आगामी भर्ती CAF  जैसे कई भर्तियां चल रही है । जिसके तैयारी के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवा अपनी तैयारी कर रही है ! इसी बीच ग्राम हसदा नेवनारा के सैकड़ो युवा फोर्स ग्राउंड नेवनारा हसदा में पिछले कई सालों से मैदान में प्रैक्टिस करते रहे है  ! 

ज्ञात हो इसी मैदान के फलस्वरुप ग्राम हसदा व नेवनारा में 130- 40 युवा राष्ट्रीय स्तर खेल कर पर अपने व  क्षेत्र का नाम रोशन किया है वही 15 से 16 युवा आज भी सेना में सेवा प्रदान कर रहे है। 

इस अवसर पर अजय साहू,डोमन साहू,सुरेश साहू,बलिराम धीवर,लष्मीनाथ वर्मा ,लोकेश साहू,राजेश साहू,खेमलाल साहू,पोषण यदु,यामिनी साहू एवं सैकड़ो की संख्या में हसदा नेवनारा के युवा भारी संख्या में उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post