गांजा के साथ ग्राम तेन्दो से एक आरोपी गिरफ्तार, थानखमरिया पुलिस ने की कार्रवाई


बेमेतरा !! वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशो, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालो, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको तथा माइनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है! 

जिसके तहत दिनांक 17.01.2025 को थाना थान खम्हरिया स्टाफ को जरिये मुखबीर से सूचना मिला विश्राम चंद्राकर निवासी तेन्दो का अवैध रूप से बिक्री हेतू अवैध मादक पदार्थ गांजा को अपने घर के पास बेंच मे बैठकर बिक्री कर रहा था कि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना स्टाफ एवं गवाहो के साथ मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही किया गया । जहा आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 673 ग्राम कीमती करीब 8,000 रू. को जप्त किया गया। जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूध्द 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यवाही की गई। 

आरोपी- विश्राम चंद्राकर पिता नर्बदा चंद्राकर उम्र 50 साल निवासी ग्राम तेन्दो थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा । 


        

Post a Comment

Previous Post Next Post