नवागढ़ ! नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम जुनवानी व झिलगा के महामाया मंदिर प्रांगण में आम आदमी पार्टी की बैठक बुधवार को संपन्न हुई ! बैठक में सर्व समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे!
उपस्थित ग्रामीणों को जिला कोषाध्यक्ष ईडी चौसरे, जिला सचिव सरोज अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुर्रे व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कोसले द्वारा दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के उद्देश्यों को समझाया गया और बताया कि आम आदमी पार्टी सदैव जनता के हित में कार्य करती आ रही है ! आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तभी केन्द्र व राज्य की विकास संभव है! बैठक में ग्रामीणों का जोरदार समर्थन मिला!
बैठक में जिला के ग्राम झिलगा के पुरबल वर्मा, सैलकुमार घितलहरे, द्वारिका धुरू, हरी राम यादव, गुनेश यादव, भागीरथी यादव, तोप शिंग कोशाले, मनहरन श्रीवास, हीरक राम यादव, दुकालू राम यादव सहित ग्रामीण भारी संख्या मे उपस्थित रहे!
