टीआई के केबिन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया बीचबचाव


बेमेतरा  - लंबे समय से दुकान का किराया नहीं देने की शिकायत लेकर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लोकेश वर्मा पर किराएदार के लड़के ने धारधार हथियार से हमला कर दिया, यह हमला उस वक्त हुई जब बुधवार की रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे टीआई के कक्ष में किराए के मामले को लेकर दोनों पक्षों की आपस में बातचीत हो रही थी! उस वक्त बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की भी वहां मौजूद थे! खबर तत्काल हवा की तरह पूरे शहर में फैल गई, थाने में लोग धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे थे! पुलिस ने मामले पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है!

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस भवन की बिल्डिंग में बेमेतरा निवासी पन्नालाल तिवारी द्वारा एक दुकान किराए पर लेकर चलाई जा रही है! मामले पर लोकेश वर्मा का कहना है कि पन्नालाल तिवारी का ढाई साल का किराया बकाया है जिसे मांगने के लिए गया हुआ था, वाद विवाद की स्थिति हुई तो शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे जहां बातचीत हो रही थी, इसी बीच पन्नालाल तिवारी का बड़ा लड़का आशीष तिवारी हासिया लेकर आया और थाना चेंबर में घुस कर एसडीओपी व टीआई के बीच मेरे ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया, पुलिस वालों द्वारा बीच-बचाव किया गया है !

तो वहीं दूसरी तरफ किराएदार पन्नालाल तिवारी का कहना है कि बंसी पटेल और लोकेश वर्मा दोनों मेरे दुकान पर आए और दुकान पर ताला लगाने के लिए बोल रहे थे, तब मैंने बोला कि मैं तो दुकान का किराया दे रहा हूं तो फिर दुकान पर ताला क्यों लगाऊ! फिर वे लोग गाली गलौज करने लगे मेरा शर्ट फाड़ दिये ! लोकेश और बंसी दोनों मेरे हाथ को पकड़ लिये ! मेरा हाथ मे लगा है, मोबाइल गिर के टूट गया! मैं 10 पर्सेंट किराया देते आ रहा हूं! 2008 से 2020 तक लगातार किराया दे रहा हूं! किंतु अब ये लोग मनमर्जी से किराया मांगना शुरू कर दिये है, जब से इन लोगो ने परेशान करना शुरू किया है तब से किराया देना बंद कर दिया हूं! हथियार चलाने की बात झूठा है ! हमें षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है ! हथियार ये लोग खुद अपनी गाड़ी मे लेकर आए थे!

 वर्सन

थाने में किराए के संबंध में आपसी बातचीत और समझाई हो रहा था कि पन्नालाल तिवारी का लड़का आया और लोकेश वर्मा पर जबर्दस्त जानलेवा हमला  कर दिया और हथियार नीचे फेंक दिया! थाने के अंदर जानलेवा हमला किया जा रहा है! तो फिर लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे! इनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिये!

बंसी पटेल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बेमेतरा


वर्सन

किराए के विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाना आए थे, समझाइश देकर मामले का निराकरण किया जा रहा था!  इसी दौरान आशीष तिवारी नाम का व्यक्ति अचानक आया और लोकेश वर्मा से मारपीट करने लगा, जिस पर पुलिस ने बीच-बचाव किया! इसी दौरान वह व्यक्ति जो हथियार लाया था उसे बाहर निकाला था, जिसे तत्काल पुलिस द्वारा कब्जे ने लिया गया है और इस पर अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही की जा रही है !

मनोज तिर्की, एसडीओपी बेमेतरा


बेमेतरा की ताजा तरीन खबर पाने के लिये हमारे ब्लॉग को Follow अवश्य करें, फॉलो करने के लिए नीचे दिए, 👇नीले रंग के Follow लिखे हुये बटन पर क्लिक करें !🙏

Post a Comment

Previous Post Next Post