उद्धव ग्रुप के शिवसेना प्रदेश प्रभारियों ने भरी हुंकार, बेमेतरा में निकाली भव्य रैली


तन मन लगाकर पार्टी में कार्य करना है _ डॉ आनंद मल्होत्रा

बेमेतरा  ! जिला मुख्यालय में शिव सेना जिला प्रमुख गिरवर रजक के नेतृत्व में प्रदेश के उद्धव ग्रुप के समस्त पदाधिकारी एवं प्रदेश सचिव दाऊराम चौहान का नगर के सिग्नल चौक में भव्य स्वागत के साथ फूल मालाओं से सम्मानित कर शहर में रैली निकाला गया, रैली सिग्नल चौक से माता भद्रकाली गेट से प्रताप चौक से होते हुए स्थानीय विश्राम गृह में पहुंचा तत्पश्चात प्रदेश से आए हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख डॉ आनंद मल्होत्रा, प्रदेश महासचिव एचएन सिंह पालीवाल, सुनील कुकरेजा, बिलासपुर संभाग प्रभारी हरि कपूर ठाकुर, प्रदेश युवा सेवा उपाध्यक्ष शशांक देशमुख, प्रदेश कामगार सेना सचिव संतोष मार् खंडे, प्रदेश सचिव व जिला बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, खैरागढ़ प्रभारी दाऊ राम चौहान द्वारा उक्त कार्यक्रम में सभा को संबोधित किया  !

उन्होंने कहा कि जिला बेमेतरा के नगर पालिका नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत में पार्टी के द्वारा प्रत्याशी उतारा जाएगा इन्हीं के साथ जिला बेमेतरा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आदेशित किया कि तन मन लगाकर पार्टी में कार्य करना है ! साथ ही प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूती बनाने सभी को जिम्मेदारी भी दी गई है जहां पार्टी की समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विधानसभा, ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी लेते हुऐ शपथ व प्रतिज्ञा ली है की आने वाली नगरी निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ मे उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना पार्टी का छत्तीसगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद एवं ग्राम पंचायत में सरपंच व पंच जीताना है  !

उक्त इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के कामगार सेना उपाध्यक्ष बल्लू जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष राम चरण वर्मा, जिला महासचिव डोमेन्द्र राजपूत, जिला सचिव सुनील सेन, दिलीप रजक, नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष नारायण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप ऑडी,  बेरला ब्लॉक अध्यक्ष छविराम यादव, मा रो प्रभारी रामायण टंडन, ग्राम प्रभारी हरीश डेहरिया, मुन्ना लाल बघेल, अशोक यादव, सुमन सिंह, राजेश साहू, तेज राम निषाद, तुकेन साहू, भोला निषाद, दिलीप बघेल, दिलीप आडिल सहित सैकड़ों की संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे  !

Post a Comment

Previous Post Next Post