कुथरेल में हुआ मानिकपुरी पनिका सामाजिक भवन का लोकार्पण, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल


दुर्ग
।  ग्राम कुथरेल  विकासखंड जिला दुर्ग मानिकपुरी पनिका समाज परिक्षेत्र की मांग पर नवनिर्मित मानिकपुरी पनिका सामाजिक भवन का लोकार्पण स्थानीय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के अध्यक्षता माननीय श्री केशव हरमुख जी( उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन), मान.श्रीमती माया बेलचंदन (पूर्व अध्यक्ष & सदस्य जिला पंचायत दुर्ग), विशेष अतिथि माननीय श्री सुंदर दास मानिकपुरी जी (प्रांतीय उपाध्यक्ष मा प स छ्ग)  माननीय श्री सुरेश दास मानिकपुरी जी (अध्यक्ष मा प स जिला दुर्ग), माननीय श्री चेतन दास मानिकपुरी जी (कुथरेल अध्यक्ष मा प स),  श्री सोनू दास मानिकपुरी अधिवक्ता (दुर्ग जिला  मा प स युवा अध्यक्ष), श्री किसुन् दास मानिकपुरी (रामनगर भिलाई मा प स अध्यक्ष), श्री तारण दास मानिकपुरी (जिला सचिव मा प स बेमेतरा) आदि रहे। सबसे पहले 

विधायक महोदय के करकमलो से साहेब बंदगी साहेब की अनुगूंज के साथ फीता काटकर सर्वसुविधा युक्त सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया पश्चात मंच से  समस्त अतिथियों का स्वागत , अभिनंदन के बाद, प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया गया। जिसमे समाज की बेटी कु महक /सागर मानिकपुरी को दसवी बोर्ड परीक्षा में 88.88% अंक अर्जित करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मौजूद सामाजिक पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को एकजुट रहने एवं सामाजिक कार्यों में तन, मन, धन से सक्रिय भागीदारी की बात कहे। 

उक्त कार्यक्रम ग्राम सरपंच श्रीमती राजश्री चंद्राकर ग्राम पंचायत कुथरेल की मेजबानी में संपन्न हुआ। जिसमे कुथरेल के निम्न लिखित सामाजिक जन बबलू मानिकपुरी, डॉ नरेंद्र मानिकपुरी,रामदास मानिकपुरी, पेमेंद्र दास मानिकपुरी, सुखदास मानिकपुरी,घासीदास मानिकपुरी,   सागर दास मानिकपुरी आदि के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी इस गरीममयी वृहत कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post