अपमानजनक टिप्पणी पर फंसे आशुतोष चैतन्य, सतनामी समाज के लोगों ने किया गिरफ्तारी की मांग


बेमेतरा टाइम्स ! कथवाचक आशुतोष चैतन्य के खिलाफ सतनामी समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है ! बताया जा रहा है कि आशुतोष चैतन्य ने तखतपुर में प्रवचन के दौरान सतनामी समाज के खिलाफ अपमाजनक टिप्पणी की है, जिससे सतनामी समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ! समाज के लोग अलग-अलग जिलों में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं ! इसी तारतम्य में नवागढ़ सतनामी समाज के लोगों ने भी नवागढ़ थाने में आशुतोष चैतन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है !

समाज के लोगों का कहना है कि कथावाचक आशुतोष चैतन्य द्वारा तखतपुर पंडरिया रोड स्थित टोही उबरी के पास रामनगर टिकरीपारा निवासी राति अत्री (वकील) के निवास स्थान में भागवत कथा हो रहा था वहां उपस्थित उपरोक्त कथावाचक के द्वारा सतनामी समाज के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी किया गया ! यह की सतनामी समाज स्वाभिमानी और सतनाम के रास्ते पर चलने वाला समाज को कथा वाचन के दौरान अपमानित शब्दों का प्रयोग किया गया क्योंकि उसका संस्कार उसके अग्रज द्वारा कैसे मिला है इस प्रकार किसी जाति, धर्म, समाज को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए ! यह अत्यंत निंदनीय है इसलिए समस्त सतनामी समाज की मांग है कि कथावाचक आशुतोष चैतन्य को तुरंत गिरफ्तार किया जाए साथी समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगा जाए !

Post a Comment

Previous Post Next Post