मौत को मात: डायल 112 की फुर्ती से बची जिंदगी, फांसी के फंदे से युवक को निकाला बाहर


नवागढ़। थाना नवागढ़ क्षेत्र के तिलकापार में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के जवान विजय लहरें तत्काल मौके पर पहुंचे और सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए युवक का रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली।

घायल व्यक्ति को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस साहसिक और त्वरित कार्रवाई की पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सराहना की है।

गौरतलब है कि जिले में डायल 112 सेवा शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं, लेकिन कम समय में ही यह सेवा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। समय पर मिली मदद से एक अनमोल जिंदगी बच गई, जिसकी क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post