अपराधियों के लिए अब बचना मुश्किल: बेमेतरा पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन, अब अपराध जांच को मिलेगी नई रफ्तार


बेमेतरा। जिले में अपराध अनुसंधान को अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा परिसर से नवीन हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक राम कृष्ण साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया गया।

यह अत्याधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन, जांच एवं विश्लेषण का कार्य करेगी। वैन में आधुनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध है, जिससे हत्या, चोरी, दुर्घटना सहित विभिन्न गंभीर मामलों की जांच में तेजी आएगी और अपराधियों तक शीघ्र पहुंचने में मदद मिलेगी।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस मोबाइल वैन के संचालन से जिले में विवेचना की गुणवत्ता बेहतर होगी तथा अपराध नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। शुभारंभ अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, वकील एंव पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post