17 मई को बेमेतरा आएंगे राज्यपाल रमेन डेका, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा


बेमेतरा। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका 17 मई, रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर में बेमेतरा पहुंचेंगे तथा जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल श्री डेका दोपहर 12:30 बजे बेमेतरा पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय, बेमेतरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बेमेतरा, साजा एवं नवागढ़ विकासखंडों में चल रही योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और विकास गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा होने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। राज्यपाल शाम 4 बजे बेमेतरा से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे।

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था, बैठक स्थल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post