वट सावित्री पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब : ग्राम ढोलिया मे सुहागिन महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना


बेमेतरा ! ग्राम ढोलिया में शनिवार को सुहागिन महिलाओं द्वारा भगवान भोलेनाथ एवं वट सावित्री पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न की गई। नवागढ़ मार्ग बाईपास रोड स्थित ढोलिया चौक में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में वट वृक्ष की परिक्रमा कर कथा श्रवण किया तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के माहौल से गूंज उठा।

इस अवसर पर आचार्य नरसिंह गोस्वामी ने धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई तथा वट सावित्री व्रत के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में ग्रामवासी भी भारी संख्या में उपस्थित रहे और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post