बार-बार बिजली गुल होने से नगरवासी परेशान, भीषण गर्मी में बढ़ी मुश्किलें


थानखम्हरिया से दिनेश मित्तल की रिपोर्ट 

नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन हो या रात, अनियमित विद्युत आपूर्ति से नागरिकों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

नगरवासियों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पूरे नगर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली बंद रहने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कामकाज और छोटे व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग में पर्याप्त कर्मचारियों की कमी होने के कारण शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। बिजली खराब होने या लाइन फॉल्ट की स्थिति में घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।

नगरवासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने, कर्मचारियों की नियुक्ति करने और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनआंदोलन की स्थिति बन सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post