झेरिया यादव समाज बेमेतरा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आजीवन सदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति


प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के निर्देश पर समाज को संगठित करने लिया गया संकल्प

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज 5066 प्रदेश कार्यालय रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के आदेशानुसार प्रदेशभर में जिला स्तरीय आगामी जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर आजीवन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में झेरिया यादव समाज बेमेतरा द्वारा आवश्यक बैठक आयोजित कर समाज के लोगों को आजीवन सदस्यता से जोड़ने एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशों के अनुरूप जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर समाज हित में कार्य करने का निर्णय लिया गया। समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करने तथा समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित और शिक्षित बनाकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों ने एकजुट होकर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बेमेतरा जिले में समाज को मजबूत दिशा देने के लिए यह अभियान गौरव का विषय है।

इस दौरान मुख्य रूप से संजय यादव, अमित यादव, डोमन यादव, सोनू यादव, ललित यादव, अभिषेक यादव, जितेंद्र यादव, डेनीचंद यादव, चंद्रशेखर यादव एवं अश्वनी यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

एकता, शिक्षा और संगठन से समाज को मिलेगी नई पहचान”

बैठक में वक्ताओं ने समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित करने पर जोर दिया। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से झेरिया यादव समाज आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post