सपाद लक्षेश्वर धाम में कबीर पंथ समाज ने लगाया सेवा का भंडारा, श्रद्धालुओं को बांटी मालपुआ प्रसादी


बेमेतरा टाइम्स । शिवनाथ नदी के तट पर स्थित धार्मिक स्थल सपाद लक्षेश्वर धाम ग्राम सल्धा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे चातुर्मास के भव्य आयोजन में सोमवार, 14 सितंबर को सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन जिला बेमेतरा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मालपुआ प्रसादी वितरण एवं भोजन भंडारे का आयोजन किया गया।

चातुर्मास आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए कबीर पंथ समाज द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। समाज के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और भोजन कराया। इस आयोजन के माध्यम से कबीर पंथ समाज ने धार्मिक आयोजन में सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

भंडारे के आयोजन में बेरला एवं साजा तहसील क्षेत्र के कबीर पंथ समाज के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रतिनिधि एवन वर्मा, चेतन सिंह वर्मा, रवि वर्मा सहित तहसील प्रतिनिधि मोहित साहू, सुशील साहू, डोमार साहू, प्रीतम वर्मा, तुमेश्वर वर्मा, तुकराम साहू, भागचंद साहू, कुलेश्वर साहू एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सेवा करना समाज के लिए गौरव की बात है। सेवा और सहयोग की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post