सरपंच मोनिका गजानंद साहू के नेतृत्व में बदल रही धनगांव की तस्वीर, विकास कार्यों मे आई नई रफ्तार


धनगांव। ग्राम पंचायत धनगांव में सरपंच मोनिका गजानंद साहू के पदभार संभालने के बाद से विकास कार्यों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। पंचायत द्वारा गांव के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्य कराए जा रहे हैं।

सरपंच मोनिका गजानंद साहू ने अपने कार्यकाल की शुरुआत गांव के स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण से की, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इसके बाद पंचायत द्वारा सीसी रोड, सामुदायिक भवन निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण कार्य, तालाब में पचरी निर्माण तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत विभिन्न रोजगारमूलक कार्यों को प्राथमिकता दी गई।

बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा गांव के प्रमुख मार्गों और आम रास्तों का मुरमीकरण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों की निरंतरता से गांव की मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है और लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। सरपंच मोनिका गजानंद साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

ग्राम धनगांव में चल रहे इन विकास कार्यों से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और पंचायत क्षेत्र को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post