इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मजदूरों ने स्वयं प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सभी ग्रामवासियों को खीर-पूरी का प्रसाद ग्रहण कराया। कार्यक्रम में भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
मजदूर संघ के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन ग्राम की सुख-समृद्धि, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकजुटता के उद्देश्य से किया गया। नरेगा कार्यस्थल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि श्रमिक केवल विकास कार्यों में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ग्रामीणों ने मजदूर संघ की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांव में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता और ग्राम की खुशहाली की कामना की।
