गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर बेमेतरा में सेवा, श्रद्धा और मानवता का संगम, सिख समाज ने लगाया शरबत-चना प्रसाद लंगर


बेमेतरा टाइम्स । श्री वाहेगुरु जी का खालसा, श्री वाहेगुरु जी की फतेह ! सिख समाज बेमेतरा द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह चौक में पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धापूर्वक शरबत एवं चने के प्रसाद का लंगर आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित कर गुरु साहिब के सेवा, त्याग और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में सिख समाज सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा गुरु अर्जन देव जी के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए सेवा भावना का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, समर्पण और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

सिख समाज ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का बलिदान मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर श्याम सिंह छाबड़ा,दिलीप सिंह सलूजा, महेंद्र सिंह चावला, कोमलजीत सिंह दत्ता, केसर सिंह दत्ता, रंजीत सिंह खनूजा, आकाश सलूजा, रोशन दत्ता, सोनू दत्त, गोलू सलूजा, जोगेदर छाबड़ा, उत्सव सलूजा, सनी दत्ता, जसपाल चावला, तेजिंदर चावला, गुरु भेज जी सलूजा, देवेंद्र सिंह सलूजा, अनमोल हुरा, अनीश सलूजा, अंकित सलूजा, जसवीर सिंह गुंबर शाहीद सिख समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे !


Post a Comment

Previous Post Next Post