जिला प्रभारी हर्षिता पाण्डेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया जिला बेमेतरा के जिला प्रभारी पंडित अंकुश तिवारी ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
घोषित नियुक्तियों के अनुसार बेमेतरा विधानसभा के लिए जालम सिंह धिवर को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं नवागढ़ विधानसभा की जिम्मेदारी टाकेश्वर वर्मा को सौंपी गई है। इसी प्रकार साजा विधानसभा के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रवल किशोर मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों का उद्देश्य विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया गतिविधियों को प्रभावी बनाना, मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा संगठन ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस संबंध में जारी सूचना भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल सोशल मीडिया संयोजकों, सह-संयोजकों, सदस्यों तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेषित की गई है।
