उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, बड़े ऑपरेशनों तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता ही किसी जरूरतमंद और उसके परिवार के लिए आशा की किरण बनता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए समय-समय पर किया गया स्वैच्छिक रक्तदान अनेक लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
श्रवण कुमार साहू ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी मरीज को नया जीवन दे सकता है, किसी मां की गोद सूनी होने से बचा सकता है और किसी परिवार की खुशियां वापस लौटा सकता है।
उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सभी युवाओं, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से नियमित रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने रक्तदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदाता मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
आइए, विश्व रक्तदाता दिवस पर हम सभी स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को समझें और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें। – श्रवण कुमार साहू।
