प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी गैंदराम चतुर्वेदी को स्थानांतरित कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाढ़ी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं धमतरी में पदस्थ अभय जायसवाल अब बेमेतरा जिले के शिक्षा विभाग की कमान संभालेंगे।
शिक्षा विभाग में हुए इस प्रशासनिक परिवर्तन को जिले की शैक्षणिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभय जायसवाल के आगमन से विभागीय कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं गैंदराम चतुर्वेदी के कार्यकाल के दौरान संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और योजनाओं को भी याद किया जा रहा है।
स्थानांतरण आदेश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों के बीच इस बदलाव को लेकर चर्चा का माहौल है। आने वाले दिनों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय प्राथमिकताओं और योजनाओं की दिशा स्पष्ट होगी।
.jpeg)