10 साल बाद थान खम्हरिया राज में झेरिया यादव समाज की ऐतिहासिक बैठक, 42 गांवों के स्वजातीय बंधुओं ने दिखाई एकजुटता


बेमेतरा । छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला बेमेतरा के तत्वावधान में ब्लॉक थान खम्हरिया अंतर्गत ग्राम टिप्पणी में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। लगभग 10 वर्षों बाद आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में थान खम्हरिया राज के 42 गांवों से बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु शामिल हुए और समाज की एकता, शिक्षा, विकास एवं उत्थान को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश एवं जिला स्तर पर संचालित सामाजिक गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने समाज की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, एकता और आपसी सहयोग से ही संभव है। इसके लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हेमकांत यादव थे। वहीं तहसील प्रतिनिधि अमित यादव, गनिया राज देवान गुहा राम यादव, नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष चेतन यादव, अरुण यादव, सेवक यादव, मन्नू यादव, बलराम यादव, मुन्ना यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ। समाजजनों ने भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post