दाढ़ी और साजा में भी अच्छी वर्षा, नवागढ़ में सबसे कम 100 मिमी बारिश दर्ज।
बेमेतरा टाइम्स । जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 01 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे तक बेमेतरा जिले में 158.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों को खरीफ फसलों के लिए राहत मिली है, वहीं कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है।
संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में सबसे अधिक 207 मिमी वर्षा थान खम्हरिया तहसील में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 100 मिमी वर्षा नवागढ़ तहसील में रिकॉर्ड की गई।
तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार बेमेतरा में 112.1 मिमी, देवकर में 167 मिमी, बेरला में 177.7 मिमी, भिंभौरी में 159.5 मिमी, साजा में 179.7 मिमी, दाढ़ी में 203.2 मिमी तथा नांदघाट में 122.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी वर्षा की संभावना जताई गई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने तथा नदी-नालों के किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
