साजा में कथित गौमांस मिलने की सूचना से बवाल, बजरंग दल ने संदिग्ध को पकड़ा; तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस, जांच जारी


बेमेतरा टाइम्स /साजा । बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र स्थित शराब दुकान के पास कथित रूप से गौमांस मिलने की सूचना से शनिवार को माहौल गर्मा गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के सहसंयोजक गणेश वैष्णव सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और चार अन्य लोग फरार हो गए । घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लग गया।

इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर डटे रहे और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस पहुंचने के बाद संदिग्ध व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि मौके से मिले संदिग्ध मांस के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए जा रहे हैं। बरामद सामग्री गौमांस है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post